फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की नाकामी, 40 दिन बाद भी हाथ खाली

Mon, 21 Nov 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में बाइक चोरी की घटना कैद हुई। वारदात के एक-दो दिन बाद ही संदेह के तौर पर पुलिस के पास आरोपी का नाम व पता भी पीड़ित ने दे दिया। इस  बात को अब 40 दिन बीत चुके हैं। पुलिस फिर भी आरोपी को पकड़ने में नाकाम है।
विज्ञापन

नारनौल बस स्टैंड के पास सत्या प्लाजा के पास कार्यालय के बाहर से 13 अक्टूबर की शाम एक दैनिक अखबार के पत्रकार की बाइक चोरी हो गई थी। वारदात के फुटेज सीसीटीवी कैमरे में चेक किए गए। फुटेज में चोरी की वारदात कैद थी।
पीड़ित बाइक मालिक ने अपने साथियों के सहयोग से संदेह के तौर पर बाइक चोर का नाम व पता पुलिस को बताया। कोई परिणाम सामने नहीं आया। इसके बाद डीएसपी राजेश कुमार से पीड़ित मिला।
विज्ञापन


कोट
पुलिस प्रवक्ता एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम बाइक चोरों को ढूंढने में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें सफलता मिलने की उम्मीद है। एसपी ने इस बारे में पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें