फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 17 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नत्थूवाला में बुधवार की रात्रि एक गर्भवती महिला पंखे से झूलती मिली । 22 वर्षीया मृतका प्रियंका की इसी वर्ष फरवरी में शादी हुई थी। मृतका के पीहर वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका एमएससी फिजिक्स की छात्रा थी। मृतका के पिता सुभाष के बयान पर स्थानीय पुलिस ने मृतका की सास मुकेश देवी, ससुर रमेश, पति नीरज तथा जेठ विकास के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए, 304 बी तथा 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उसने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी इसी वर्ष 5 फरवरी को महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नत्थू वाला निवासी नीरज पुत्र रमेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे लोग प्रियंका से एक बड़ी गाड़ी की मांग कर रहे थे तथा प्रताड़ित कर रहे थे। वीरवारर की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है । समाचार पा कर प्रियंका का भाई अपनी बहन के ससुराल पहुंचा और वहां उसने जब उसके बेडरूम को खोला तो प्रियंका पंखे के हुक से झूलती हुई मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई ।
 मौके पर डीएसपी तथा थाना प्रभारी पहुंचे और उन्होंने बारीकी से मुआयना किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को या तो मारा गया है या फिर मरने के लिए मजबूर किया गया है। उसने बताया कि उसकी पुत्री के गर्भ में लगभग 8 माह का बच्चा पल रहा था। पीड़ित पिता के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ मृतका का आज स्थानीय सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के एक बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कर लाश उसके परिजनों को सौंप दी गई। मृतका का पति घटना के समय घर में मौजूद नहीं था वह भारतीय वायु सेना में कार्यरत है।
विज्ञापन


मृतका के पिता सुभाष के बयान पर मृतका प्रियंका के पति नीरज, सास मुकेश देवी, ससुर रमेश तथा जेठ विकास के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी एवं स्वयं उन्होंने मौके का मुआयना किया है।
ब्रह्मप्रकाश, डीएसपी

अस्पताल में हुई हाथापाई
अस्पताल में पुलिस कार्रवाई के दौरान परिजनों के पास खड़े एक व्यक्ति ने मृतका के बारे में कुछ गलत बोल दिया। उसी दौरान गुस्साए मृतका के परिजनों ने उसकी धुनाई कर दी। मौके पर कार्रवाई कर रहे डीएसपी बिरम सिंह एवं थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें