फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे तीन बाइक सवार दबे, हंगामा

Tue, 28 Jun 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
todfod
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के अस्थायी बस अड्डे ओवर लोड ट्राली पलट जाने से तीन बाइक सवारों उसके नीचे दब गए। इन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया। पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। वारदात में दो पुलिस कर्मी घायल होने की सूचना है, तथा एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने बताया कि थनवास के नजदीक पुलिस से वाशिंग बजरी से भरे ओवर लोड ट्रैक्टर को इंपाउंड किया था। चालक फरार होने के कारण एक पुलिस कर्मी ट्रैक्टर को लेकर थाने जा रहा था। बस अड्डे पर एक गड्ढे में टायर धंस गया, तथा ट्राली पलट गई। इस दौरान कोटपूतली की ओर जा रहा बाइक सवार नीचे दब गया। घटना के बाद चालक बना पुलिसकर्मी ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। दुकानदारों ने अपने स्तर पर जेसीबी मशीन की व्यवस्था की तथा घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद करीब 30-40 मिनट उपरांत थाना प्रभारी दलबल समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही भीड़ भड़क गई और पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने एक दुकान में छुपकर जान बचाई। पथराव के दौरान दो पुलिस कर्मी चोटिल तथा गाड़ी टूट गई। पथराव रुकने के बाद भीड़ ने यातायात मार्ग बाधित कर दिया। करीब पांच बजे नारनौल से उप निरीक्षक शिवकुमार जाम खुलवाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत करने के प्रयास किए, लेकिन भीड़ उच्चाधिकारी को बुलाने तथा सस्पेंड आदेश दिखने की जिद करने लगी। उन्होंने स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद आठ बजे डीएसपी राजेश कुमार भारी पुलिस लेकर नांगल चौधरी पहुंचे। उन्होंने लोगों को जाम खोलने का आग्रह किया। इस दौरान भीड़ ने दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएसपी द्वारा आश्वासन देने पर लोगों ने 8.20 बजे हिसार-जयपुर राजमार्ग को बहाल कर दिया।

ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान जायज
दुकानदारों ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चलाया गया अभियान सहरानीय है। आमजन को अभियान में सहयोग करना चाहिए। हादसे का कारण खराब सड़क मार्ग व ओवर लोड बजरी भरना भी है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में ओवर लोड वाहनों की चपेट में आकर सैकड़ों लोग मर चुके। अब स्थिति संतोषजनक हुई है।
विज्ञापन


घायलों का सरकारी खर्चे पर होगा इलाज
डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि हादसे में घायल धर्मपाल, बिमला, जंबो देवी का सरकारी खर्चे से इलाज कराया जाएगा। हादसे जो भी दोषी साबित होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों ने हाथों से खोदी बजरी
ट्रैक्टर पलटने के बाद करीब 20 मिनट में दोनों महिला तथा पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जेसीबी की मदद से ट्राली को उठाया गया तथा एकत्रित भीड़ ने हाथों से बजरी खुदाई की। इसके बाद पीड़ितों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक घायलों की हालात खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें