सरपंच ने ऐसी पोस्ट डालकर दहशत का माहौल व जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरियाणा के नारनौल के अटेली क्षेत्र के गांव खैरानी के सरपंच को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद सरपंच व ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में खैरानी सरपंच बजरंग सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक सूचना मिली कि एक इंस्टाग्राम आईडी से एक फोटो डालकर उसके नीचे 302 आन द स्पाट मर्डर 302 खैरानी एक्सएक्सएन द मर्डर एक से 15 तारीख लिखी पोस्ट डाली हुई है।
जिसके कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट डालने वालों की दो फोटो लगी हुई है, जिसमें एक तरुण बेवल व दूसरा लड़का रोहित दौंगडा अहीर है।