नारनौल के बाछौद गांव के पास पुलिस ने पिकअप गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी से 209 पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने शिकायत पर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। हैड कांस्टेबल अनिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उनको सूचना मिली थी कि जाखनी गांव निवासी राजकुमार पिकअप गाड़ी से अटेली ठेका से अवैध शराब लेकर जाएगा।अगर रेड की जाए तो अवैध शराब सहित काबू आ सकता है।
पुलिस ने केस दर्ज की मामले की जांच शुरू
सूचना मिलने पर टीम तैयार की गई और बाछौद पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी शुरू की गई। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी आते हुए दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। जब उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपनी पहचान जाखनी निवासी राजकुमार बताया। जांच की गई तो उसमें 50 पेटी बोतल देशी शराब मार्का रसीला संतरा, 39 पेटी पव्वे देशी शराब मार्का रसीला संतरा, 10 पेटी अध्धा शराब अंग्रेजी मार्का रायल स्टैग, 10 पेटी पव्वा अंग्रेजी मार्का रायल स्टैग, 10 पेटी अधा अंग्रेजी मार्का ओसी ब्लू, 10 पेटी पव्वा अंग्रेजी मार्का ओसी ब्लू, 20 पेटी बियर मार्का बुडवाईजर, 30 पेटी बियर टूबर्ग 20 पेटी बियर किंग फिशर, 10 पेटी बियर बकार्डी अवैध शराब मिली। शराब बारे जब आरोपी से परमिट व लाइसेंस मांगा तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नहीं थी कोई तारीख
पुलिस ने आरोपी से पिकअप से भरी शराब बारे लाइसेंस/परमिट व रवाना पर्ची मांगी गई तो उसने एक्साइज एंड टेक्सन विभाग द्वारा बुक नंबर 06 सीरियल नंबर 255 एसएस वाइन नारनौल जोन नंबर 15 वेंड रिवाड़ी रोड अटेली सब वेंड बलाहा कला, जोन नंबर 24 लिखा था। उस पर ड्राइवर राजकुमार व वैधता पास वन डे लिखा हुआ, लेकिन उस पर कोई तारीख अंकित नहीं थी। इस पर एक्साइज इंस्पेक्टर के हस्ताक्षर थे, लेकिन तिथि नहीं थी। इस बारे में पुलिस ने एक्साइज विभाग से संपर्क किया गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।