फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव मामले में तीन दर्जन पर मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में मंगलवार देर शाम वाहन तोड़ने तथा पथराव करने के  मामले में पुलिस ने करीब तीन दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें 20 से अधिक नामालूम आरोपी शामिल हैं। जिनकी खोजबीन आरंभ कर दी गई  है।
पुलिस ने थनवास के नजदीक वाशिंग बजरी से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ा था। चालक फरार होने के कारण एक पुलिस कर्मी ट्रैक्टर को लेकर थाने में आ रहा था। इसी दौरान अस्थाई बस स्टैंड पर गड्ढे में टायर धंसने के कारण ट्राली पलट गई। जिसके नीचे दबी दो महिला, एक पुरुष को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को देखकर भीड़ आक्रोशित हो गई तथा पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। एसएचओ को पुलिस बल सहित वापस लौटना पड़ा। हंगामे के दौरान भीड़ ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शरारती तत्वों के  खिलाफ केस दर्ज किया। सूत्रों के मुताबिक केस दर्ज की सूची में 30 आरोपी  शामिल हैं। इनमें दस नामजद हैं।
विज्ञापन


पथराव करने वालों में ओवरलोड वाहनों के संचालक शामिल
पुलिस सूत्रों के अनुसार पथराव करने में दुकानदार या आमजन शामिल नहीं। ओवरलोड वाहनों के संचालक शामिल होने का संदेह है। जिन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर ओवर लोड माल ढोने की योजना बनाई और हंगामा शुरू कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस ने पिछले दिनों से ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला रखा है। अवैध कारोबार पर अंकुश लगने के कारण भूमाफिया तिलमिला रहा है।

घायलों का स्वास्थ्य बेहतर
हादसे में घायल नौरंगपुरा निवासी बिमला, जंबोदेवी, धर्मबीर कोटपूतली अस्पताल में उपचाराधीन  है। एक महिला को पैर में आंतरिक चोट लगी है। अन्य पीड़ित चलने-फिरने लगे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक एक महिला को बुधवार शाम तक छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जारी रहे कार्रवाई
दुकानदारों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर सैकड़ों लोग जान गवां चुके हैं। एसपी द्वारा अंकुश लगाने के बाद दुघर्टनाओं में कमी देखने को मिली है। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस को अभियान जारी रखना होगा। सुरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, हंसराज, रामप्रकाश, बिक्रम आदि ने बताया कि एसपी द्वारा क्रियान्वित अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। सीएम को भेजकर कर्मठ अधिकारी को सम्मानित करने की मांग की जाएगी, ताकि अन्य अफसरों को प्रेरणा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें