फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर में घुसकर महिला से रेप

Tue, 30 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को एक व्यक्ति ने घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गया व आरोपी को वहीं दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि साल्हावास (झज्जर) निवासी सुरेश ने रविवार रात को उसके घर में घुसकर उसके साथ रेप कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुुंचे और आरोपी के चुंगल से मुक्त कराया। पीड़िता के अनुसार आरोपी काफी समय पहले उनके गांव में झोलाछाप डॉक्टर का कार्य करता था। वहीं पीड़िता के परिजनों ने आरोपी केे मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि एक महिला ने रेप की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें