कनीना में बस स्टैंड पर स्थित एक जूस कॉर्नर एवं फल विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 16500 रुपये की नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
जूस कॉर्नर एवं फल विक्रेता दुकान के मालिक मोहम्मद रफी ने कनीना शहर पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह पिछले काफी समय से जूस की दुकान चला रहा है और फल बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार के समय उसने गल्ले में जाते समय 16500 रुपये की नकदी छोड़ दी थी। शनिवार को जब वह वापस आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखे 16500रुपये गायब थे। शहर थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है आगे कार्रवाई जारी है।