फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: बदमाशों ने सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी को बनाया निशाना, बैंक के बाहर से 50 हजार रुपये चोरी

Wed, 13 Sep 2023 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महेंद्रगढ़ में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहा है। बदमाश महिला और बुजुर्ग को निशाना बना रहे है। ऐसी ही घटना फिर सामने आई जहां बुजुर्ग को बदमाशों ने बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ में सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी के बैंक से बाहर निकलते ही 50 हजार रुपये और दस्तावेज चोरी हो गए। यह चोरी बैंक की सीढि़यों से उतरते समय एक महिला ने की है। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ है। गांव रामनगर निवासी पीड़ित भगवान सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


शहर पुलिस ने दो महिला एवं एक व्यक्ति पर किया मामला दर्ज
पीड़ित भगवान सिंह नेे बताया कि वह बिजली निगम से सेवानिवृत हैं। वह 11 सितंबर को अनाज मंडी के पास स्थित एसबीआई बैंक से पेंशन निकलवाने के लिए आया था। दोपहर लगभग 11 बजे उसने एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये पेंशन निकलवा कर बैंग में डाल लिए थे। बैग में ही पास बुक डाल ली थी। जब वह बैंक से बाहर निकला तो पानी पीकर पैदल-पैदल माजरा चुंगी पहुंच गया। वहां पर उसने बैग चेक किया तो बैग के अंदर पैसे नहीं मिले।

उसी समय वह बैंक की तरफ पैदल वापिस आया और वहां बैंक कर्मचारियों आप बीती बताई। बैंक कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। सीसीटीवी फुटेज में जब वह बैंक से बाहर निकलता है तब दो महिला और एक व्यक्ति उसके पीछे चलते हैं और सीढ़ियों से उतरते समय एक महिला ने उसके बैग से पैसे की थैली बैग से निकाल लिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जूस कॉर्नर की दुकान का ताला तोड़कर 16500 रुपये की नकदी चोरी

कनीना में बस स्टैंड पर स्थित एक जूस कॉर्नर एवं फल विक्रेता की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 16500 रुपये की नकदी चोरी हो गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
जूस कॉर्नर एवं फल विक्रेता दुकान के मालिक मोहम्मद रफी ने कनीना शहर पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह पिछले काफी समय से जूस की दुकान चला रहा है और फल बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार के समय उसने गल्ले में जाते समय 16500 रुपये की नकदी छोड़ दी थी। शनिवार को जब वह वापस आया तो शटर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था। गल्ले में रखे 16500रुपये गायब थे।  शहर थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है आगे कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें