फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जेल डीएसपी के बेटे से अज्ञात लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Wed, 07 Dec 2022 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Girl's relatives beaten up
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल जेल डीएसपी के बेटे के साथ बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। महावीर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अवनीश कुमार ने बताया कि उसके पिता जिला जेल में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। वह जिला जेल परिसर में अपने पिता सरवर सिंह के रहता है। मंगलवार सायं करीब सात बजे वह सब्जी लेने के लिए बाजार गया था।

वापस आते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। जैसे ही वह जेल के गेट के पास पहुंचा तो उक्त व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी की खिड़की खोल कर उसके साथ मारपीट की और डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान उक्त लोगों ने गाड़ी की चाबी भी चुरा ली। इसके बाद पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें