नारनौल जेल डीएसपी के बेटे के साथ बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। महावीर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अवनीश कुमार ने बताया कि उसके पिता जिला जेल में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। वह जिला जेल परिसर में अपने पिता सरवर सिंह के रहता है। मंगलवार सायं करीब सात बजे वह सब्जी लेने के लिए बाजार गया था।
वापस आते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी का पीछा किया। जैसे ही वह जेल के गेट के पास पहुंचा तो उक्त व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी की खिड़की खोल कर उसके साथ मारपीट की और डंडों से गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान उक्त लोगों ने गाड़ी की चाबी भी चुरा ली। इसके बाद पीड़ित ने उक्त घटना की शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी।