फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में ट्रैक्टर व लोडर पकड़ा

Wed, 20 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
खनन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
खनन विभाग की टीम के औचक निरीक्षण के दौरान एक ट्रैक्टर-लोडर को पकड़ा।  इसका चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। दूसरे मामले में एक ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इन मामलों में तीन लोगों के खिलाफ मामला  दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को लिखा गया है।
विज्ञापन


जिला खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि खनन निरीक्षक पंकज कुमार, सुनील कुमार, पुलिस  कांस्टेबल विपिन कुमार ने पुलसि चौकी प्रभारी, गहली चौकी के साथ संयुक्त  निरीक्षण करते हुए गांव बापडोली से बजरी का अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर लोडर पकड़ा। यह ट्रैक्टर-लोडर का चालक निरीक्षण टीम को देख ट्रैक्टर छोड़कर  भागने में सफल रहा, जिसे बाद में एक अन्य चालक की सहायता से सदर थाना, नारनौल लाकर इंपाउंड करवा दिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त  ट्रैक्टर लोडर जय सिंह पुत्र श्री सूबे सिंह, निवासी बापड़ौली का है। जिला  खनन अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि 6 जुलाई के उपरान्त जिला मजिस्ट्रेट  द्वारा नदियों में व पहाड़ों में जिन स्थानों पर सरकार की लीज या ठेका नहीं है, वहां धारा-144 लगाई हुई है, जिसमें गांव बापड़ौली भी शामिल है। इसके  अतिरिक्त खनन अधिकारी ने यह भी बताया कि गांव भखरीजा की पहाड़ी में खनन  विभाग की टीम जिसमें खनन निरीक्षक पंकज कुमार, खनन रक्षक चन्द्रमणी व  नरेन्द्र शामिल थे, निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें