फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में धनोदा के सरपंच सहित चार गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए नारनौल और कनीना थाने की टीम ने गत 11 जून को कनीना के गांव धनोंदा में बस स्टाप पर हुए मर्डर मामले में हत्यारों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी गांव के सरपंच विक्रम सिंह के अलावा तीन अन्य सहयोगियों को वीरवार शाम को गांव मांदी के पास पकड़ा। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी जयपुर जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए युवकों में एक गांव धनौंदा तथा दो रेवाड़ी जिले के हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार देशी पिस्टल भी बरामद की हैं। बाद में आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गत 11 जून को धनोंदा के बस स्टाप पर चुनावी रंजिश के चलते गांव के सरपंच विक्रम सिंह व उनके साथियों ने मिलकर गांव के ही विनोद कुमार उर्फ माता को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं इस दौरान एक अन्य युवक मंजीत भी बुरी तरह घायल हो गया था। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी तथा ग्रामीणों ने वहां पर कई घंटे जाम भी लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। इस मामले के बाद पुलिस ने पांच छह नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस सभी की तलाश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने वीरवार शाम को गांव मांदी के पास से मुख्य आरोपी गांव के सरपंच विक्रम सिंह व गांव के ही मनोज के अलावा रेवाड़ी की नई आबादी निवासी विशाल कुमार तथा रेवाड़ी जिला के नंदरामपुर बांस निवासी अजय पाल को गिरफ्तार किया।

एक माह से चल रहे थे फरार, पुलिस कर रही थी तलाश
इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि पुलिस घटना के बाद करीब एक माह से इन हत्यारों की तलाश कर रही थी। एसपी ने बताया कि इसके लिए पुलिस ने अनेक जगह दबिश भी थी। उन्होंने बताया कि वीरवार को उन्हें सूचना मिली कि उक्त लोग एक डस्टर गाड़ी में सवार होकर कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर सीआईए स्टाफ व कनीना थाना स्टाफ ने गांव मांदी के पास से इनको गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि इनके पास से चार देशी पिस्टल भी बरामद हुई हैं। वहीं इनके पास से घटना में अंजाम दिए गए बड़े चाकू व एक अन्य पिस्टल के अलावा घटना में प्रयुक्त हुई बाइक भी बरामद करनी है। जिसके लिए पुलिस इनको रिमांड पर ले रही है। उन्होंने बताया कि इनके साथ और कौन-कौन शामिल थे। इनका खुलासा रिमांड पर पता चल जाएगा। जिसके बाद पुलिस अन्य को भी गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर जल्द गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


पुरानी चुनावी रंजिश के तहत की हत्या
एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि सरपंच विक्रम ने पुरानी चुनावी रंजिश के तहत विनोद की हत्या की है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान व चुनाव के बाद उनकी आपस में छोटी-मोटी कहासुनी हुई है। मामला थाने भी पहुंचा, मगर उसको निपटा दिया गया था। वहीं घटना से करीब एक माह पूर्व विनोद कुमार ने सरपंच विक्रम सिंह व अन्य पर लाठी डंडों व कुल्हाड़ी आदि से भी हमला कर दिया था। इसमें सरपंच घायल भी हुआ था। इस मौके पर सीआईए इंचार्ज रामस्वरूप व कनीना एसएचओ मलखान सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें