फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Narnaul: आपसी कहासुनी में पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी मांगेलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी शराब पीने का आदि है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में आपसी कहासुनी के चलते पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मांगेलाल निवासी विश्ननाथ डेरा बुदेहली नीमका थाना राजस्थान हाल आबाद मोहल्ला पीरआगा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गोपीनाथ बावड़ी थाना घुमनगढ़ राजस्थान निवासी मृतका के भाई दौलत राम ने बताया कि उसकी बहन नानची देवी की करीब 16 साल पहले मांगेलाल निवासी विसननाथ डेरा बुदेहली नीमका थाना जिला सीकर राजस्थान के साथ शादी हुई थी।

उसका जीजा 7 साल से नारनौल के मोहल्ला पीरआगा में किशन लाल के साथ सब्जी आदि उगाकर परिवार का लालन पालन करता है। वह शराब पीने का आदि है। चार दिन पूर्व वह पत्नी के साथ अपनी बहन के पास नारनौल आया था। 
विज्ञापन


रविवार सुबह उसके जीजा ने शराब अधिक पी रखी थी। रात करीब दस बजे उसकी बहन व उसके बहनोई का आपस में झगड़ा हो गया। इसमें उसका जीजा गुस्से में आग बबूला हो गया तथा झोंपड़ी में से बंदूक निकालकर लाया और उसकी बहन नानची पर चला दी। इससे उसकी बहन घायल होकर जमीन पर गिर गई।

वहीं उसका जीजा बंदूक सहित भागने लगा तो उसने शोर मचाया। इस पर खेत का सांझी किशनलाल भी वहां पर आ गया। उसने लाठी उठाकर मांगेलाल के सिर में चोटे मारी तथा बंदूक छीनकर अपने जीजा को झोपड़ी में लाकर एक बेल से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसके जीजा को काबू कर ली। वहीं शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर मांगेलाल को गिरफ्तार कर लिया।
 

पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी मांगेलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। -संतोष कुमार, आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें