फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने पीछा कर रहे गोभक्तों पर किया फायर

Wed, 09 Dec 2015 10:13 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीलाल पार्क के पास मंगलवार रात गाड़ी में गाय को लाद रहे गोतस्करों ने पीछा करने वाले गोभक्तों पर कई फायर कर दिए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने बाद में गोतस्करों का पीछा भी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


गोभक्त पवन ने बताया कि मंगलवार रात 10:00 बजे सूचना मिली थी कि देवीलाल पार्क से कुछ लोग गायों को गाड़ी में लाद रहे थे। अपने साथी संदीप, धर्मेंद्र, बादल और कुक्कू के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर तस्कर गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। वहीं गोभक्तों का रास्ता रोकने के लिए गाड़ी से एक गाय को नीचे गिरा दिया। इसके बावजूद गोभक्तों ने जाटवास, जाजड़ियावास, निंबी, छाजियावास तक गोतस्करों का पीछा किया। निंबी के पास तस्करों ने गोभक्तों की गाड़ी पर फायर करना शुरू कर दिया। गोभक्तों ने गाड़ी धीमी की तो तस्कर भागने में कामयाब रहे। पवन के मुताबिक तस्करों ने इसी दौरान करीब 17-18 राऊंड फायर किए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी तस्करों का पीछा किया लेकिन हाथ नहीं लगे।

10 दिन में दूसरी वारदात
गोभक्त पवन ने बताया कि 10 दिन पहले में भी गोतस्कर उसी गाड़ी में देवीलाल पार्क से गाय लाद रहे थे। उस रात वह बारात से आए थे और गोतस्करों का पीछा किया था। उस दिन भी गोतस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी और बच निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें