नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव सुजापुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई दिल्ली स्थित डेयरी कुतुब बिहार के निवासी प्रमोद (22) और नितिश (24) बाइक पर सवार होकर स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 9 में परिचित के घर आए थे।
रविवार सुबह बाइक पर ही सवार होकर वापस दिल्ली जा रहे थे कि सुजापुर के समीप रेवाड़ी की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उक्त दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। डंपर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों के शवों को नारनौल अस्पताल में ले जाकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।