सतनाली-लोहारू सड़क मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात जवाहर नगर गांव के पास पुलिस ने एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ के गांव राजावास निवासी सतबीर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वह किसी वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सतबीर बृहस्पतिवार को अपनी बहन के पास जाने के लिए कह कर घर से निकला था मगर वह बहन के घर नहीं पहुंचा। सतबीर विवाहित था और उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।