गांव भांखरी बस स्टैंड पर सोमवार की शाम पानी लेने जा रहे एक व्यक्ति को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की शाम करीब सात बजे गांव भांखरी निवासी 60 वर्षीय रामानंद घर से साइकिल द्वारा पानी का कैंपर लाने के लिए भांखरी के बस स्टैंड गया था। इस दौरान उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्
रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आसपास के लोग उसे शहर के नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रामानंद ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।