खुडाना गांव से शनिवार शाम एक 5 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। अपहरण की शिकायत आकौदा पुलिस चौकी में दर्ज करवाई गई है।
पुलिस को दी शिकायत में खुडाना निवासी योगेश ने बताया कि पालड़ी निवासी टिंपी ने उसके पांच साल के बेटे का अपहरण किया है। युवक से 13 नवंबर को उसका झगड़ा हुआ था और उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
शनिवार शाम जब उसका बेटा शुुुभम गली में खेल रहा था तो पालड़ी निवासी टिंपी उसका अपहरण कर ले गया। योगेश के अनुसार उन्होंने अपने स्तर पर भी खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा पाए।
पुलिस ने योगेश की शिकायत पर पालड़ी निवासी टिंपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
सदर थाना एसएचओ मलखान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच भी की जा रही है। परीक्षा ड्यूटी से निपटने के बाद टीमें बनाकर छापामारी की जाएगी।