महावीर चौकी पुलिस ने करीब दो महीने पहले मोहल्ला जमालपुर नारनौल से चोरी की गई बाइक के आरोपी अमित पुत्र गुरदयाल वासी नांगल सोढा को सोमवार सायं को निजामपुर टी-प्वाइंट से बाइक सहित गिरफ्तार किया है। जिसे मंगलवार को नारनौल न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत नसीबपुर जेल भेज दिया।
इससे पूर्व शुक्रवार को महावीर चौकी पुलिस ने नाका बंधी के दौरान प्रदीप तलोट व सतीश कोजिंदा को मोटर साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिनके पास से 3 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई थी। उन्हीं का यह साथी अमित है। पुलिस को इस गैंग में अन्य लोगों के भी शामिल होने का अंदेशा है। इसके लिए पुलिस छानबीन कर रही है।