नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात्रि को बैटरी एवं इनवरटर की दुकान में चोरों ने सेंध मार कर लाखों रुपये कीमत के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। दूसरे दुकान में सेंध मारने का प्रयास किया लेकिन दुुकान में उन्हें कुछ नहीं मिला।
गांव अटाली निवासी शेर सिंह ने बताया कि आयसर ट्रेक्टर एजेंसी के पास उसने यादव इलैक्ट्रिक के नाम से दुकान खोल रखी है। बृहस्पतिवार की सायं को वह दुकान बंद करके गया था। जब सुबह वह दुकान आया तो उसने दुकान का कुंदा टूटा हुआ मिला। उसने दुकान का शटर खोला तो सामान बिखरा हुआ था। उसकी दुकान से 1 नया इनवरटर, 1 बैटरी चार्जिंग मशीन, 7 नई बैटरी, 22 पुरानी बैटरी तथा लोहे की स्क्रेप भी उठा ले गए। उसने बताया कि यह सामान लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का था। इसके अलावा पास ही दूसरी दुकान पर भी सेंध मारने की कोशिश की लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और शेर सिंह के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।