फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की शिकायत पर नगरपालिका चेयरपर्सन के पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस ने बुधवार की रात को नगरपालिका चेयरपर्सन रीना बंटी के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी के खिलाफ मामला जबरदस्ती फाइल छीनने तथा जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका के जेई कृष्ण सैनी ने पार्षद सुरेंद्र बंटी द्वारा फाइल छीनने मामले को लेकर उप मंडल अधिकारी विनेश कुमार को शिकायत दी। एसडीएम ने शिकायत की कापी थाना प्रभारी के नाम फारवर्ड कर दी थी। जेई कृष्ण कुमार अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ लंबित फाइलों का अवलोकन कर रिपोर्ट तैयार कर अपना कार्य निपटा रहा था। कंप्यूटर आपरेटर भी उसके साथ कार्य कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति पहले से जमा अपनी अनापत्ति प्रमाण पत्र की फाइल के बारे में पूछने आ गया था। जेई द्वारा व्यक्ति की फाइल पूरी होने पर उसे फीस जमा करवाने के लिए बोला गया था। व्यक्ति ने चेक देकर ऑनलाइन जी-8 रसीद काटने के लिए कहा। कंप्यूटर ऑपरेटर ने ऑनलाइन जी-8 काट दी थी। उसके बाद पार्षद सुरेंद्र बंटी वार्ड-5 दौड़ता हुआ आया और कंप्यूटर ऑपरेटर को धमकाने लगा। उसके बाद भी सुरेंद्र बंटी पार्षद ने उक्त फाइल जेई के हाथ से छीन ली। पार्षद ने जाते समय उसे गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

वर्जन
वार्ड-5 के पार्षद सुरेंद्र बंटी के खिलाफ जेई कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- कैलाश चंद सोनी, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें