फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव ढाढोत निवासी पूर्व सैनिक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ।
परिजनों ने बताया कि गांव ढाढोत निवासी राममेहर (50) आर्मी से रिटायर्ड था। वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को सुबह 9.30 बजे घर से निकला था। उन्होंने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे जोधपुर से रेवाड़ी जाने वाली 54810 गाड़ी के आगे आकर उसने जान दे दी। इसकी सूचना उन्हें जीआरपी महेंद्रगढ़ के माध्यम से लगी थी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं किया था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई ईश्वर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


यह लिखा सुसाइड नोट में
पूर्व सैनिक राममेहर के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं मर रहा हूं। मेरी घरवाली के नाम एफडी है। वह उसके बच्चों के नाम होनी चाहिए। मेरे बैंक के पैसे दोनों लड़कों के नाम होने चाहिए। मेरी एक लड़की ब्याही हुई है और दो लड़के कंवारे हैं। मैं मेरी घरवाली पर विश्वास नहीं करता।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को जेरपुर पाली से दो किलोमीटर दूर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया था। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी तो पुलिस उसके बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर रही है।
- रणबीर सिंह, थाना प्रभारी, जीआरपी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें