फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय के पीछे से मिला आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर का शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर राजपाल की वीरवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इंस्पेक्टर का शव शुक्रवार की सुबह जिला लघु सचिवालय के पीछे वाली पार्किंग में पड़ा मिला। पुलिस ने बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार पारिवारिक कारणों से कुछ माह से इंस्पेक्टर परेशान चल रहा था। पुलिस सभी बातों पर ध्यान रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहनपुर गांव (नांगल चौधरी) निवासी राजपाल (52) आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। राजपाल वीरवार को ड्यूटी पर आया था, लेकिन शाम को किसी कार्य से घर न जाकर जिला लघु सचिवालय के तीसरी मंजिल स्थित ऑफिस में ही रुक गया था।
कार्यालय के चौकीदार अरविंद कुमार ने बताया कि वीरवार की रात करीब नौ बजे दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह पांच बजे राजपाल का शव जिला लघु सचिवालय के पीछे मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी दीपचंद्र, महाबीर चौकी प्रभारी रणवीर समेत अन्य मौके पर पहुंचे। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया और विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपचंद ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर राजपाल ने मोबाइल और कागजात कमरे में रखने के बाद तीसरी मंजिल छलांग लगाई होगी। वहीं, परिजनों ने भी किसी पर हत्या का शक नहीं जताया। पूछताछ में परिजनों ने मानसिक रुप से परेशान होने की बात बताई है। इंस्पेक्टर के भाई हरि सिंह ने अपने बयान में किसी पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें