फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर से देसी पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला कोर्ट परिसर में बने अधिवक्ता चेंबरों के पास ब्रेजा कार से आरोपी देवेंद्र उर्फ भोलू के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले को गैंगवार से जोड़कर जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया की सीआईए को वीरवार को सूचना मिली थी कि पटीकरा गांव निवासी देवेंद्र उर्फ भोलू अपने साथी के साथ कोर्ट परिसर में हथियार समेत मौजूद है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर सीआईए प्रभारी एसआई कुलबीर सिंह टीम के साथ कोर्ट पहुंचे और देवेंद्र की कार की जांच की। जांच में आरोपी की कार से देसी पिस्टल व दो कारतूस मिले। प्रवक्ता ने बताया कि दो दिन की रिमांड के दौरान आरोपी ने पिस्टल के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पिछले वर्ष जून में डेरोली गांव में नकली सीआईए बनकर तीन लाख रुपये लूटने का मामला आया था। जिसमें छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज है, जिसमें एक आरोपी हिम्मत भी है, जिसकी वीरवार को नारनौल कोर्ट में फैसले की तारीख थी। आरोपी हिम्मत को कोर्ट ने आरोपी करार दिया है। अन्य मुकदमे में कोर्ट से जमानत पर चल रहे आरोपी डॉ. कुलदीप की भी तारीख थी। कुलदीप के खिलाफ एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती आदि के दर्ज है। आरोपी भोलू के अनुसार हिम्मत व कुलदीप की आपसी कहासुनी हुई थी और इसी वजह से हिम्मत सिंह के साथ भोलू कोर्ट में आया था। उसे अंदेशा था कि कहीं कुलदीप के लोग हिम्मत पर हमला न कर दें। जांच में पता चला कि कुलदीप वीरवार को पेशी पर नहीं आया। पुलिस ने आरोपी के असली मकसद के बारे में जानकारी ले रही है। पुलिस हर एंगल पर इसकी जानकारी जुटाने में लगी है कि कहीं आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था।
विज्ञापन

पिछले साल कोर्ट में दो गुटों में विवाद होने पर पत्थर बाजी हुई थी। जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अब कोर्ट में हथियार समेत अंदर दाखिल होने पर कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। वकीलों का कहना है कि दोनों गेट पर सुरक्षा जांच होने के बाद भी आरोपी कैसे अंदर हथियार लेकर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें