फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद कार में लगी आग, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे के बाद ऑल्टो कार में आग लग गई। जबकि रिट्ज गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सतनाली और गांव सुरेहती के मध्य शनिवार देर शाम हुए हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार के घायल चालक को अपनी गाड़ी से महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। आगजनी की सूचना के आधार पर महेंद्रगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार एक तेज गति के वाहन ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी, जिससे ऑल्टो कार सामने से आ रही रिट्ज गाड़ी से टकराकर पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें