फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी मैडम हमारी भैंस दिलाओ, गांव में ठीकरी पहरा-गश्त भी बढवाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। भैंस चोरी पीड़ित पशुपालक शुक्रवार को डीसी गरिमा मित्तल से मिले। पीड़ितों ने कहा कि मैडम हमारी भैंस बरामद करवाओ। 10 दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। हमारी भैंस तो चोरी हो चुकी अब आगे किसी की न हो। इसके लिए आप गांव में ठीकरी पहरा लगवाओ। गांव में पुलिस की गश्त बढ़वाओ।
गांव गुुलावला के पूर्व सरपंच लालचंद, गांव खोड़मा के राजेश कुमार, गांव निवाज नगर के अमित चौधरी , जगदीश, हीरालाल, प्रदीप कुुमार, सोनू राव, जयदयाल पंच, रामफल, हरलाल पंच ,सहित अन्य पशुुपालक शुक्रवार को डीसी से मिले। पशु पालकों ने कहा डीसी मैडम 17 अक्तूबर को हमारी भैंस चोरी हुई थी। जिसमें भैंस चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी हमारे पास थी। चोरी की घटनाओं की जानकारी देने के लिए पुलिस के 100 नंबर पर भी कॉल किया था। इस नंबर पर फोन मिला ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाने में भी कई बार नंबर डायल किया तो वहां भी किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। सदर थाना से लेकर एसपी तक सभी को शिकायत कर चुके हैं। अब तक भैंस चोरों का कोई सुराग नहीं लगाया जा सका। 20 अक्तूबर को चोरी मामले में एसपी से मिलने गए थे। चोरी गई भैंसों को बरामदगी की बजाए एसपी साहब तो हमें ही नसीहत देने लगे।एसपी साहब बोले मेरे पास इतनी फोर्स नहीं। आप अपने गांव में ठीकरी पहरा लगवाओ। अब भी गांवों में भैंस चोरी की वारदात थम नहीं रही। पिछले 10 दिन में दस लोगों की भैंस चोरी हो चुकी हैं। कई जगह भैंस मालिकों के जग जाने के बाद चोर वहां से भागे थे। गांव में भैंस लोगों की आय का प्रमुख साधन है। गांव में ठीकरी पहरे लगवाए जाएं। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। ग्रामीणों ने बताया कि चोर गांव गुलावला, खोड़मा, आंतरी, दुगलाना, भुमारका, बैरावास, खामपुरा से भैंस चोरी कर चुके हैं। जबकि गांव दुुगलाना और निवाजनगर में वारदात को अंजाम देने में विफल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें