फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतबीर मर्डर केस का मुख्य आरोपी कप्तान भीम सिंह को कोर्ट में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पुलिस ने गांव जांट में सतबीर सिंह की हत्या मामले में मुख्य आरोपी कप्तान भीम सिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायाधीश ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बंदूक बरामद की है।
बता दें कि गांव जांट में बुधवार की रात को आरोपी रिटायर्ड कैप्टन भीम सिंह, उसकी पत्नी बिमली, भांजा विक्रम उर्फ विक्कू दीवार तोड़कर सतबीर के छप्पर की तरफ दरवाजा निकाल रहे थे। सतबीर की पत्नी और भाई किरोड़ीमल ने उनको ऐसा करने से रोका तो उपरोक्त आरोपी उनसे झगड़ा करने लगे थे। इसके बाद भीम सिंह गुस्से में बंदूक निकाल कर लाया और सतबीर की पत्नी पर फायर कर दिया था। परंतु उसकी पत्नी को गोली नहीं लगने से बाल-बाल बच गई। इसके बाद आरोपी ने सतबीर के सिर पर गोली दाग दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने वीरवार की रात साढ़े आठ बजे भीम सिंह को बंदूक सहित घर से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसको महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायाधीश ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मर्डर केस के मुख्य आरोपी भीम सिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें