फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार पकडने गई सीआइए टीम की गाड़ी तोड़ी, बाप-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। बुधवार देर रात को सीआईए टीम नारनौल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहनपुर गांव में एक शख्स के पास अवैध हथियार है। टीम ने गांव पहुंचकर छापेमारी करते आरोपी को देसी पिस्टल सहित काबू किया। लेकिन इसी दौरान आरोपी का पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने टीम की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर आरोपित को छुड़ा लिया। मौके पर पहुंची नांगल चौधरी पुलिस के सहयोग से आरोपी व उसके पिता को गिरफ्तार किया गया। सीआईए के एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित सहित उसके परिवार के दस लोगों पर नामजद व 10-15 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जिानकारी के अनुसार सीआईए को सूचना मिली थी कि मोहनपुर में दीपक पुत्र उमेद सिंह के पास अवैध हथियार है। सूचना पर बुधवार देर रात नौ बजे सीआईए टीम ने मोहनुपर पहुंचकर दबिश दी और दीपक को हथियार सहित काबू किया। पुलिस जब आरोपी को गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो परिवार के काफी लोग एकत्रित हो गए। सीआईए टीम की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर आरोपी को छुड़ाकर घर में बंद कर दिया। इस पर सीआईए ने वारदात की सूचना नांगल चौधरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की सहायता से टीम ने दीपक व उसके पिता उमेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दस नामजद लोगों सहित 10-15 अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने वीरवार को आरोपी बाप-बेटे को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मोहनपुर में अवैध हथियार पकड़ने आई सीआईए टीम की गाड़ी को आरोपियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वही मौके पर उपस्थित आरोपित के परिवार के लोगों ने आरोपित को छुड़ाने का प्रयास भी किया। सीआईए की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले में एक दर्जन नामजद व 10-15 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें महिलाएं भी शामिल है। वहीं आरोपी बाप-बेटे को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- राजकुमार, जांच पुलिस अधिकारी, थाना नांगल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें