फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा की फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 12:01 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरामद सामान व असलहे। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर सिविल लाइन पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बोरे में 315 बोर और 312 बोर के अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही असलहों को बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पकड़े गए बदमाशों ने 2015 में भरथना के पास हुई ट्रेन डकैती में शामिल होना भी कबूला है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस गुरुवार सुबह वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस, क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम ने लायन सफारी के पीछे दबिश दे कर कल्लू उर्फ पिंकू पुत्र सुरेश चंद्र गोस्वामी निवासी जवाहर रोड, सिंधी कालोनी थाना भरथना, राजीव माथुर पुत्र राम अवतार निवासी कंधेसी पचार, थाना भरथना तथा राजेश कुमार उर्फ सिंह यादव निवासी जवाहर रोड, इटावा को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से मिले बोरे में दो 315 बोर के तमंचे, दो 12 बोर का तमंचे, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, दो खोेखे 315 बारे, आठ अदद लोहे की अधबनी नाल, 01 बांक, 01 पांच किलो का बॉट, तीन हथौड़ी छोटी व बड़ी, 02 बेट पाना, 02 छेनी, 02 प्लास, 03 रेती,02 तिकोरा रेती, 01 पाइप रिंच, 05 स्प्रिंग छोटी, 01 लोहा काटने की आरी मय पत्ता, 02 सुम्मी छोटी बड़ी, 02 टुकड़ा रेगमाल, 02 पीतल की बेल्डिंग और 01 धौकनी हवा करने की बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि कल्लू उर्फ पिंकू के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज हैं। ये तमंचे बनाकर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन


संगम ट्रेन डकैती का मुख्य आरोपी है कल्लू
2015 भरथना में संगम ट्रेन में डकैती पड़ी थी। इसमें दो बदमाश शामिल थे। डकैती का मुख्य आरोपी कल्लू है। उस पर चार मामले थाना जीआरपी में चल रहे हैं, जबकि दो मामले थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं। राजीव माथुर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। इनमें तीन मामले थाना जीआरपी में संगम ट्रेन डकैती समेत दो मामले थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं। इनमें तीन मामले आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं। राजेश कुमार उर्फ टमरू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दोनों मामले थाना सिविल लाइन में दर्ज हैं। वार्ता के दौरान एएसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, एएसपी क्राइम महेश अत्रि, सीओ सिटी वैभव पांडेय मौजूद रहे।  

त्योहार पर खलल डालने की थी योजना
एसएसपी ने बताया कि चुनाव और त्योहार के मद्देनजर रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। तीनों आरोपी त्योहार और चुनाव में खलल डालने वालों को असलहा बेचते थे। उन्होंने किनको असलहे बेचे हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत    
संयुक्त टीम में निरीक्षक देवेश कुमार शुक्ला, अंजनी कुमार सिंह, उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह यादव मय टीम के अलावा थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मय टीम के साथ रहे। पुलिस टीम मिली इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें