अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। रविवार की रात को कनीना में रेवाड़ी मोड़ पर आई-20 कार में सवार बदमाशों ने बलेनो में सवार चालक से सात हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
नठेड़ा निवासी सुरेंद्र ने कनीना सिटी पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि रविवार रात को अपने गांव नठेड़ा से नांगल मोहनपुर शादी समारोह में जा रहा था। उसी दौरान कनीना में रेवाड़ी मोड़ के समीप आई-20 में सवार पांच छह बदमाशों ने डंडे से वार कर उनके सात हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। इस बारे में कनीना सिटी पुलिस इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि सुरेंद्र ने उनको सोमवार को लिखित शिकायत दी है। जिस पर वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने जो गाड़ी का नंबर बताया था। उस नंबर को ट्रेस कर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।