सोनभद्र। कुछ दिन पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक युवक अपने ही गांव की किशोरी को भगाकर वाराणसी ले गया। वहां किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र में किशोर ने किशोरी को छोड़ कर फरार हो गया। घरवालों के साथ पीड़िता चौकी पर पहुंच कर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी और किशोरी लापता हो गए। लोक लाज की डर से किशोरी के घरवाले पुलिस को घटना की सूचना देने की बजाय अपने स्तर से खोजबीन करते रहे। रविवार को किशोरी स्वयं अपने घर पहुंच कर भगा कर ले जाने वाले की करतूत बताई। इसके बाद घरवाले उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। पीड़िता ने बताया किशोर ने उसको शादी करने की बात कह कर वाराणसी ले जाकर अपने परिचित एक व्यक्ति के घर में उसको रखा। उसका आरोप है किशोर ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने शादी करने की जिद की तो वह तैयार नहीं हुआ और उसे छोड़ दिया। हालांकि किशोरी और किशोर के घरवालों के बीच मेें सुलह-समझौते की बात चल रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने घटना की तहरीर नहीं दी है। फिर भी मामले की जांच करते हुए आरोपी की खोजबीन की जा रही है। कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।