फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने 320 रुपये की चुटकी खरीद 92 सेकेंड में चोरी किया 42.8 लाख का सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शातिर महिलाएं महज केवल 92 सेकेंड के समय में करीब 42.8 लाख रुपये का 131.7 तोले सोना चोरी कर ले गई। दुकान में चार सीसीटीवी लगे होने के बावजूद भी महिलाएं वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचकीं। प्लान बनाकर आई महिलाओं ने 320 रुपये में पैरों में पहनी जाने वाली आठ ग्राम की दो चुुटकी खरीदी। चुटकियां खरीदकर और वारदात को अंजाम देने के बाद महिलाएं फरार हो गई। दुकानदार को जेवर चोरी की जानकारी ढाई घंटे बाद उस समय लगी जब दूसरे ग्राहक ने आकर सोने की अंगूठी मांगी।
सीसीटीवी रिकार्डिंग के अनुसार चार महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले योजना के हिसाब से काम किया। दुकान में एक आदमी पहले से सामान देख रहा था। इसका बहाना लेते हुए महिलाओं ने दुकान के अंदर की ओर बैठना शुरू कर दिया। किसी तरह का शक न हो इसके लिए महिलाएं अपने साथ एक बच्चे को भी लेकर आई थी। दो महिलाओं ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझा लिया। तीसरी महिला गेट के पास खड़ी होकर निगरानी करती रही। चौथी महिला दुकान के अंदर तिजोरी के बेहद करीब बैठ गई।
विज्ञापन

दुकान में रखी तिजोरी के पास सोने के जेवरों से भरा डिब्बा रखा हुआ था। जब दोनों महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर चांदी की चुटकी मांगी तो चौथी महिला ने धीरे से डिब्बे को सरकाकर अपनी ओर खींच लिया। महिला ने डिब्बे को पॉलिथीन के बैग में डाल लिया। पॉलिथीन में डिब्बा डालते ही चुटकी खरीद रही महिला ने बिना मोलभाव कराए दुकानदार को 320 रुपये अदा कर दिए। इसके बाद चारों महिलाएं चली गई। महिलाओं ने इस वारदात को महज 92 सेकेंड में अंजाम दिया। महिलाएं 11 बजकर 30 मिनट पर दुकान में इंट्री करती दिख रही हैं। 11 बजकर 31 मिनट 32 सेकेंड पर ही महिलाएं दुकान से निकलती दिखाई दे रही हैं।
------------------------
ढाई घंटे बाद मिली जानकारी
महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार संजीव को दुकान में चोरी होने का अहसास नहीं हुआ। करीब दो बजे जब किसी दूसरे ग्राहक ने सोने की अंगूठी मांगी तो संजीव ने तिजोरी के पास डिब्बा खंगाला। वहां डिब्बा नहीं मिला तो तिजोरी को देखा। दुकान में रखी दोनों तिजोरियों में डिब्बा नहीं मिला तो उसे चोरी का अंदेशा हुआ और फिर सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


स्थानीय वेशभूषा में थी महिलाएं
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार महिलाएं स्थानीय वेशभूषा में थी। महिलाओं की बोलचाल से वह आसपास के एरिया की रहने वाली ही मालूम हो रही थी। सिटी पुलिस की टीम ने आसपास के गांवों में छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें