फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दुर्घटना बीमा के नाम पर ठगी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी किसान ऋषिपाल की 18 मई को पुरकाजी बाईपास पर हुए हादसे में मौत हो गई थी। ऋषिपाल के परिवार में उसकी पत्नी व एक बेटी वंदना है। वंदना ने तहरीर देकर बताया कि एक नवंबर को उसके मोबाइल पर एक युवक ने कॉल कर खुद को लखनऊ स्थित किसान दुर्घटना बीमा ऑफिस से बताते हुए बीमा के रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। दो दिन बाद युवक ने फिर से फोन कर वंदना को छपार बुलाया, जहां उसने बीमा दिलाने के बदले बतौर कमीशन 90 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने इससे इंकार करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विदेेश में नौकरी के नाम पर 1.75 लाख ठगे
छपार। कस्बा निवासी उस्मान ने तहरीर देकर बताया कि करीब एक माह पूर्व सद्दाम ने उसे सऊदी में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए आरोपी ने उससे 1.75 लाख रुपये लिए थे, जिसके बाद उसे संबंधित कंपनी का वीजा देकर सऊदी अरब भेज दिया गया। आरोप है कि सऊदी अरब में जब वह संबंधित कागजात लेकर बताई गई कंपनी में पहुंचा तो वहां उसे सब कागजात फर्जी बताए गए। इसके बाद सऊदी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवक के परिजनों ने यहां से रुपये भेजकर उस्मान को वापस बुलाया। रुपयों का तगादा करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोदी को दोबारा सत्ता में लाने का संकल्प लिया
छपार। गांव बरला में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। सेक्टर के पांच गांवों के 17 बूथों के अध्यक्षों को सम्मानित किया। सुशील त्यागी, राकेश आडवाणी, सुक्कड़ सिंह, कंवरपाल खजांची, अजब सिंह, कमल त्यागी, अनिल त्यागी, भूषण त्यागी, सोहनलाल और विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें