फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना पुलिस ने गोशाला में घूम रहे संदिग्ध युवक से मिले छह कारतूस और एक देसी पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में घूम रहे युवक देसी कट्टा और छह कारतूस बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। पुलिस ने रविवार को श्रीकृष्णा गोशाला में घूम रहे मध्यप्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सागर जिले का गांव धवारा निवासी लवकुश (21) श्रीकृष्णा गोशाला में घूम रहा था। युवक को संदिग्ध तरीके से घूमते देखकर गोशाला प्रधान ने फोन कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा छह कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

---
बेचने की फिराक में था आरोपी
गोशाला के प्रधान सतीश जेलदार और पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा ने बताया कि सुबह के समय उक्त आरोपी गोशाला में काम के लिए आया था। उसने रखने के लिए हामी भी भर ली थी। इसके बाद वह गोशाला में काम कर रहे कारीगरों के पास गया, जहां पर उसने काम आदि के बारे में पूछा। इसके बाद उसने कारीगरों को बताया कि उसके पास कट्टा और कारतूस है और वह बेचना चाहता है। कारीगरों ने आठ हजार में उससे बात कर ली। इसके बाद विश्वसनीय कारीगरों ने आरोपी के बारे में सब कुछ बता दिया। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी लवकुश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
---
लुधियाना से उठाकर लाया था आरोपी पिस्टल
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के लुधियाना जिले में किसी के पास काम करता था। मालिक उसके रुपये नहीं दे रहा था। बाद में पिस्टल और कारतूस उठाकर भाग आया। उसने सोचा था कि वह इसे बेचकर अपने रुपये निकाल लेगा।
विज्ञापन

---
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोशाला में कोई संदिग्ध घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक से पूछताछ की और उसकी तलाशी ली। उसके पास छह कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। - गोविंद सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज, कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें