फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के दफ्तर का शटर तोड़ा, बैनर व होर्डिंगों को भी उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के संगठन अध्यक्ष रणबीर यादव ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखकर अन्य दल बौखला गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश में लगे बैनर तथा होर्डिंगों को उखाड़ा जा रहा है। वे शुक्रवार को नारनौल कर्मचारी कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि दिल्ली के बाद हरियाणा में आम आदमी पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ता ही जा रही है। इस बढ़ते जनाधार के चलते आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिसंबर को नारनौल की चितवन वाटिका में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। आप ने केजरीवाल के नारनौल आगमन को लेकर महेंद्रगढ़ स्थित जिला कार्यालय में होर्डिंग लगाए थे, जोकि कुछ पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने उखाड़ कर फेंक दिए हैं। वहीं, कार्यालय के शीशे तोड़ व शटर का ताला भी तोड़ा गया। लेकिन शटर नहीं खुलने के कारण अंदर नहीं जा सके। रणबीर ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को तो नहीं की है, लेकिन उनके हौसलों को कोई तोड़ नहीं सकता। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, भिवानी के जिलाध्यक्ष पवन हिंदुस्तानी, हलका अध्यक्ष अभय सिंह यादव, सुधीर चौधरी व सन्नी प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें