फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में गड़बड़ी के आरोप में बिहाली की सरपंच निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने 6.90 लाख रुपये के विकास कार्यों में गड़बड़ी के चलते बिहाली की महिला सरपंच कविता देवी को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए है। वहीं, बहुमत वाले पंच को पंचायत के सभी रिकार्ड देने के आदेश दिए है। उपायुक्त के आदेश अनुसार जब तक सरपंच के खिलाफ जांच चलेगी। वह सरपंच पद पर नहीं बनी रहेगी। वहीं, आगामी आदेशों तक पंचायत की किसी भी कार्रवाई में भाग नहीं लेगी। उपायुक्त ने सरपंच की जांच के लिए नगर परिषद नारनौल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नियमित जांच करने के आदेश भी दिये है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिहाली में हरिजन चौपाल के जीर्णोद्धार में मजदूरी पर अनियमितता और चौपाल की गली के कुछ रुपये टीएफसी स्कीम के ट्रांसफर कर दिए गये। इसके अलावा हरिजन चौपाल में एक निजी व्यक्ति द्वारा बनवाया गया कमरा जो उसने पिता की याद में बनवाया था। उसकी रिपेयर दिखाकर गबन करने जैसे कई आरोप है। उपायुक्त ने उक्त आरोपी की नियमित जांच के लिए कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को नियुक्त किया और जांच पूरी होने तक सरपंच को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें