संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, जोहड़ से शव बरामद
फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव भीलवाड़ा में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। गांव के जोहड़ से शव बरामद किया गया। पुलिस ने गोताखोर की सहायता से शव को बाहर निकलवाकर नारनौल सामान्य अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव भीलवाड़ा की एक छात्रा अटेली के आदर्श पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया जाता है कि छात्रा शुक्रवार सायं करीब 7 बजे घर से बाहर किसी कार्य से निकली थी कि घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुबह करीब 8 बजे उसके पैर की चप्पल गांव के ही जोहड़ में तैरती हुई नजर आई। इससे ग्रामीणों व परिजनों को संदेह हुआ कि छात्रा जोहड़ में ही मिल सकती है। इसकी सूचना उन्होंने अटेली पुलिस को दी। अटेली थाना प्रभारी सूचना पाकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त गांव गुजरवास निवासी नरपत सिंह गोताखोर को बुलाकर शव को तलाशने का प्रयास आरंभ किया। गोताखोर ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद छात्रा के शव को जोहड़ से बाहर निकाला। जोहड़ पानी से लबालब भरा हुआ था। इस कारण शव को तलाशने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
---------देवेंद्र
फोटो - जोहड़ में छात्रा के शव को तलाश करता गोताखोर