फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। खासपुर गांव निवासी किशोर की नहर में डूबने से बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। किशोर की बहन की शादी सात जुलाई को होनी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंकित (14) गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे अंकित व दो अन्य (आठ व दस साल के) बच्चे जेएलएन नहर में नहाने गए थे। अंकित नहर में नहाने चला गया, जबकि दो अन्य बच्चे खड़े थे। जैसे ही अंकित नहर में उतरा पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। इसके बाद दोनों बच्चे डरकर घर भाग आए और ग्रामीणों व परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। नहर के पानी कम करने के बाद कुछ दूर पर बच्चे का शव बरामद किया। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि जब अंकित नहर में डूबने लगा तो दोनों बच्चे भागकर घर आ गए। यदि उस दौरान दोनों ने शोर मचाया होता तो पास ही खेतों में काम करे लोग उसे बचा सकते थे। गांव वालों के अनुसार अंकित दो भाईयों में छोटा था। उसकी बहन की शादी सात जुलाई को होनी है। फैजाबाद पुलिस चौकी के हवलदार कुलदीप ने बताया कि परिजनों के अनुसार किशोर को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन


12 जून को भी छात्र की डूबने से हुई थी मौत
धरसू गांव निवासी हेमंत की 12 जून को नहर में डूबने से मौत हो गई थी। पुनीत व प्रतीक के साथ हेमंत अकबरपुर रामू किसी कार्य से गया था। बीच में हेमंत समेत तीनों जेएलएन नहर में नहाने गए थे। हेमंत नहर में नहाने चला गया और डूब गया था। बता दें कि इसी नहर से नसीबपुर व लहरोता वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी आता है। इसके बाद गांवों व शहरों में पानी की सप्लाई होती है। नहर में 10-15 दिनों में पानी की सप्लाई होती है।

पुलिस गश्त की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि इस साल नहर में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि पिछले साल पुलिस गश्त रहती थी। इस साल पुलिस के इंतजाम नहीं है। खासपुर गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस को होमगार्ड तैनात करना चाहिए। जिससे बच्चे नहर में न जाने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें