फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंट में छिपाकर हत्या के आरोपी भाई को अफीम देते युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। जिले जेल बंद हत्या के आरोपी भाई को मुलाकात के समय पैंट में अफीम छिपाकर देने वाले भाई को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने पैंट में अफीम छिपाकर सिलाई की हुई थी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी रमाना-रमानी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सदर थाना पुलिस को जिला जेल डीएसपी ने शिकायत में बताया कि 25 जून को रमाना रमानी निवासी संदीप दोपहर के समय अपने भाई मलकीत से जेल में मुलाकात करने आया था। उसका भाई हत्या के मामले में हवालाती है। उसे अपने भाई को देने के लिए उसके कपड़े दिए तो वार्डर यशपाल ने उस पैंट की चेकिंग की। तो उसमें अफीम मिली जो पैंट की सिलाई कर छीपाई हुई थी। जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें