फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजू की हत्या के बाद शव पर डाल दी थी रजाई, परिजनों को कई घंटे बाद पता लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मर्डर करने के बाद हत्यारोपी सुरेश डेंटर मृतका मंजू के शव को चारपाई पर डालकर उस पर रजाई ढककर वहां से चला गया था। जिस कारण परिवार के लोगों को कई घंटे तक उसकी मौत की जानकारी नहीं मिली। वीरवार को कनीना पुलिस ने मंजू और सुरेश के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सुरेश की मौत के चलते महेंद्रगढ़-कनीना रोड के दुुकानदारों ने वीरवार को बाजार को बंद रखा। कनीना में नगर पालिका के पास बने गढ़िया लोहार के डेरे में हुई मंजू की हत्या के करीब दो से तीन घंटे बाद तक परिजनों को मौत की जानकारी नहीं मिली।
मंजू की मां भेली देवी ने बताया कि वह शाम के समय आटा लेने के लिए घर से बाहर गई थी। जब आटा लेकर आई तो उसने देखा कि उसकी बेटी मंजू चारपाई पर रजाई ओढ़कर सो रही है। उसने सोचा कि सर्दी के कारण मंजू रजाई लेकर सो गई होगी। दो तीन घंटे बाद पड़ोस में रहने वाले भतीजे साहिल ने रजाई को हटाया तो मंजू का शरीर खून से लथपथ मिला। घर के बाहर ही सुरेश के जूते मिले। जिस कारण उन्हें शक हुआ कि मंजू की हत्या सुरेश ने की है। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि काफी देर पहले सुरेश डेंटर को डेरे के पास देखा गया था।
विज्ञापन


ऐसे हुई दोनों की मौत
कनीना पुलिस वीरवार को सुरेश डेंटर और मंजू के शव को लेकर उप नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार मंजू की मौत सिर पर भारी वस्तु से हुए वार और अधिक खून बहने के कारण हुई। सुरेश की मौत गला दबने के कारण हुई।


सुरेश के परिजनों ने बताया कि वह दस साल पहले गांव छोड़कर आ गया था। अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनीना में ही रहता था। गांव में कभी-कभी ही आता था। राव पेट्रोल पंप के पास डेंटिंग-पेटिंग की दुकान चलाता था। सुरेश दो साल के लड़के और पांच साल की लड़की का पिता था।
विज्ञापन


यह था मामला
बुधवार की शाम डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान चलाने वाले सुरेश ने नगर पालिका के पास गढ़िया लोहार के डेरे में करीब 28-30 वर्षीय मंजू की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी डेंटिंग-पेटिंग की वर्कशॉप में आकर फांसी का फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें