फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक पर हुए हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपकर गत दिवस यशपाल मलिक पर हमला करने वाले के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी हजारीलाल लंबोरा, रामकुमार मकसूसपुरिया, एडवोकेट रणबीर सिंह व महेंद्र सिंह बड़ेसरा आदि ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि 14 अगस्त को गांव समैण (फतेहाबाद) में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक शांतिपूर्वक ढंग से अपनी मांगों के संदर्भ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने सोची समझी साजिश के तहत उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना की संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी कड़ी निंदा करते हैं तथा मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस घटना की कड़ी जांच करवाई जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें