फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड से निकाले 67 हजार रुपये,अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गहली पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति के खाते से धोखधड़ी कर किसी ने 67,079 रुपये निकाल लिया। शिकायत पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात पर धोखाधड़ी और चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस का शक है कि कार्ड का क्लोन बनाकर रुपये निकाले गए होंगे।
डोहर गांव निवासी पुष्कर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। सात सितंबर को महेंद्रगढ़ रोड स्थित पीएनबी एटीएम से पैसे निकाले थे। इसके बाद आठ और नौ सितंबर को खाते से किसी ने 67,079 रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने बताया कि मां बीमार थी और उसकी हालत गंभीर थी। ऐसे में मैं मोबाइल पर मैसेज भी नहीं देख पाया। पुष्कर ने बताया कि इसी बीच मां का देहांत भी हो गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद 10 सितंबर को पैसे निकलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

पुष्कर का आरोप है कि इसकी सूचना पहले महाबीर चौकी पुलिस को दी जिस पर उन्हें गहली पुलिस चौकी जाने को कहा गया। पुलिस चक्कर लगाने के बाद अंत में गहली पुलिस चौकी में शिकायत देकर आ गया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने दौसा राजस्थान, जींद व हिसार से एटीएम द्वारा पैसे निकाले हैं। इस मामले में अब पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज व ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारी मांगी है। पुलिस को शक है कि कार्ड क्लोन कर पैसे निकाले गये होंगे। हाल में पीएनबी के एटीएम बूथ में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली थी। जिस पर बैंक ने महाबीर पुलिस चौकी में अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें