फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लुटेरों ने नगदी व मोबाइल फोन छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। सागरपुर निवासी एक युवक से शनिवार रात को मारपीट कर अज्ञात लुटेरों ने सात हजार रुपये की नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया। युवक ने पुलिस में शिकायत देकर लुटेरों का पता लगा गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

सागरपुर निवासी पवन कुमार दिल्ली से अपने गांव शनिवार रात आ रहा था। गांव तिगरा बणी के पास चार-पांच युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और उनकी जेब से तलाशी लेनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो पीटना शुरू कर दिया और युवक को डराकर उसकी जेब से 7 हजार रुपये निकाल लिए तथा उसके पास मोबाइल फोन था वह भी छीन लिया। युवक ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रामस्वरूप ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें