फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला के गांव में 40 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गुहला पुलिस ने अज्ञात के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला के गांव में एक 40 वर्षीय महिला के साथ शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गुहला पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टोहाना निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को वह चीका आई थी। उसे एक गांव में जाना था। चीका में उसे एक बाइक सवार युवक मिला। उसने गर्मी को देखते हुए उसे कोल्डड्रिंक्स पिलाने की बात कही। उसने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसको होश नहीं रहा। आरोपी ने उसके साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। महिला ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में गुहार लगाई कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
महिला जांच अधिकारी एएसआई वीना ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें