फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के बड़ाला निवासी के तौर पर हुई सतनाली के पास मिले शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सतनाली-डिगरोता सड़क मार्ग पर संदिग्ध हालात में मिले अधेड़ व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान हिसार के गांव बड़ाला निवासी रमेश के तौर पर हुई है। सतनाली पुलिस ने इस बारे में हिसार पुलिस को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि डिगरोता सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक के गले में फंदा डला हुआ मिला था। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पास कोई कागज नहीं मिला था। जिस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया था। सज्जन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 55 वर्षीय रमेश के तौर पर हुई है। मृतक हिसार जिले के गांव बड़ाला का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि रमेश यहां क्यों, कैसे आया। उसकी हत्या किसने की है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। मंगलवार को हिसार पुलिस को सूचना भेेजी गई है। देर शाम हिसार पुलिस परिजनों के साथ रमेश का शव ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें