मंडी अटेली। श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली में चार दिवसीय छठे वार्षिक उत्सव का समापन समारोह मनाया गया। इसमें डॉ. बीर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं श्यामलाल यादव विशिष्ट अतिथि व अध्यक्षता कैप्टन सुमेर सिंह ने की। मंच संचालन शिक्षाविद बाबू पहलाद सिंह ने किया।
कैप्टन सुमेर सिंह ने कहा कि गाय और गोशालाएं भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गाय को हमारी संस्कृति में माता के रूप में पूजा जाता है, जो हमें दूध, दही, घी और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर हमारा पोषण करती हैं। गोशालाएं गायों के लिए आश्रय और देखभाल प्रदान करती हैं। सुभाष सांगी एंड पार्टी ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को गदगद कर दिया। गोवंश की सेवा के लिए गांव बेगपुर ने 3 लाख 500, गांव मिर्जापुर बाछौद ने 3 लाख 500, गांव सैदपुर ने 1 लाख 11 हजार, डॉ. बीर सिंह ने 51 हजार, कैप्टन सुमेर सिंह ने 31 हजार, मास्टर सुरेश बाछौद ने 23 हजार, किशनलाल रामपुरा ने 21 हजार, अमीलाल ठेकेदार व सीताराम सरपंच ने 11-11 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर सरपंच सीताराम यादव, लेफ्टिनेंट सुमेर सिंह, मैनेजर बलबीर सिंह, बद्री प्रसाद, अमीलाल ठेकेदार, हरिसिंह, डॉ. बाबूलाल, पंडित द्वारका प्रसाद, मास्टर हरनाम सिंह व सूबेसिंह आदि उपस्थित थे।