फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रयागराज महाकुंभ मेला से 6 ट्रेन रद्द

Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज महाकुंभ मेला के चलते परिचालनिक कारणों से 6 ट्रेन को रद्द कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 54043 जींद-हिसार रेलसेवा 23 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54044 हिसार-जींद रेलसेवा 24 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54423 नई दिल्ली-हिसार ट्रेन 23 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54424 हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा 24 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 23 फरवरी तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54086 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 23 फरवरी तक रद्द रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें