जिले में वीरवार को 8 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21715 हो गई है। वीरवार को तीन संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अभी तक जिले में कुल 21538 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 155 कोरोना संक्रमितों क मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना के 22 केस अभी भी सक्रिय हैं। जिले में 6 जनवरी तक 241647 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 112059 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 479834 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1634 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वीरवार को अटेली में 1, ढाणी बायां वाली में1, पुल बाजार नारनौल में 1, झाड़ली में 1, कनीना में 2, शास्त्री कॉलोनी महेंद्रगढ़ में 1 व मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ में 1 संक्रमित पाया गया।
जिले में नये साल की शुरुआत से लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क व सामाजिक दूरी के घूम रहे हैं। नियम नहीं मानने वालों का जुर्माना करने का आदेश है पर प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। वीरवार को अब तक के सबसे अधिक आठ केस आए हैं। हालांकि तीन मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है, पर सरकार की गाइडलाइन की सख्ती से पालन नहीं होने तक कोरोना पर काबू पाना मुश्किल है।