संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। शहर के मोहल्ला गांधी काॅलोनी में नालियां जाम हैं। जलनिकासी नहीं होने से सड़क पर दूषित पानी भरा रहता है। इसे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने जलनिकासी की मांग प्रशासन से की लेकिन समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्ग के एक हिस्से की सड़क अभी बनी है और दूसरे हिस्से की सड़क पहले से बनी हुई है। नई बनी सड़क के हिस्से की नाली पुरानी सड़क के हिस्से की नाली से ऊंचाई पर है जिससे सड़क पर जलभराव होता है। इससे मच्छरों का प्रकोप है। लोगों ने बताया कि प्रशासन को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कहा कि नालियां जाम हैं। जलनिकासी नहीं होने से बरसात के मौसम में तीन-तीन फूट तक पानी भर जाता है। वहीं भारी बरसात में तो दूषित पानी घरों के अंदर तक घुस जाता है। इससे लोग परेशान होते हैं।
वर्जन:
लोगों को हो रही समस्या को ध्यान में रखते हुए पार्षद की मांग पर नालियों के ढाल को सही करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। नगर परिषद की हाउस बैठक में एस्टीमेट पास हो जाएगा उसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पवन यादव, जेई, नगर परिषद नारनौल।